सागर नगर: सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन सहित संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सफाई कामगारों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में सफाई कामगारों की फेस अटेंडेंस व्यवस्था बंद करने, सामान्य कर्मचारियों की तरह शनिवार-रविवार एवं समस्त शासकीय अवकाश का लाभ देने की मांग की।