सागर नगर: मंडी के पास दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास सोमवार दोपहर 1 बजे दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।सोमवार रात करीब 9 बजे सीएसपी ललित कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुएजानकारी दी है।