सागर नगर: तीन मढ़िया: बदमाशों के आतंक पर पुलिस सख्त, 6 गिरफ्तार, फरार आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे - डीआईजी
मंगलवार सुबह 11 बजे डीआईजी शशीन्द्र चौहान ने बताया कि घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस तरह सतर्क है।