*ग्राम पंचायत भेसडाखुर्द, पंचायत समिति कुराबड़, जिला उदयपुर (राज.)*
*पंचायत भेसडाखुर्द की नई टीम बनी — सरपंच हेमा जी गमेती, उपसरपंच कुसुम रेबारी सहित सभी वार्डपंचों ने पदभार ग्रहण किया*
#panchayatiraj #election
पंचायत समिति कुराबड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेसडाखुर्द के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। पंचायत की सरपंच-उपसरपंच की टीम बन गई है। पंचायती राज चुनाव 2026 के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में पंचायत के सरपंच हेमा जी गमेती व उपसरपंच कुसुम रेबारी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही पंचायत के वार्डपंच दिनेश डांगी,ओम प्रकाश नागदा, पवन गमेती, कन्हैया लाल गमेती, रेखा गमेती, सीता डांगी ने भी पदभार ग्रहण किया।
पंचायत की नई टीम बनने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामवासियों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मावली विधायक कांग्रेस पुष्कर लाल जी डांगी, आला की ढाणी सरपंच सुरेश जी गमेती, उपसरपंच दिनेश रेबारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित उपसरपंच कुसुम रेबारी ने कहा कि पंचायत की नई टीम होने के नाते हम पर बड़ी जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान ग्रामवासियों से जो वादे किए थे, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। गांव की सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत का हर काम पारदर्शिता के साथ और सबको साथ लेकर किया जाएगा।
सरपंच हेमा जी गमेती ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना ही हमारी टीम का संकल्प है।
Girwa, Udaipur | Nov 7, 2026