कौंच: कोंच में सिकरी मार्ग पर लापता मजदूर का शव गंदे नाले में मिला, शराब का आदी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Konch, Jalaun | Sep 8, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह से लापता 38 वर्षीय मजदूर दौलत बसोर का शव मंगलवार शाम 6:30 बजे नदीगांव रोड पर सिकरी जाने वाले मार्ग के पास गंदे नाले से बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका की जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक लौना का रहने वाला था और कोंच में ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी करता था।