ठेठईटांगर: निर्माण स्थलों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, सीसीटीवी-लाइटिंग और गार्ड की व्यवस्था
सिमडेगा एसपी ने बताया कि निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश उनके हित में दिया जा रहा है। जहां सीसीटीवी नहीं थे, वहां सीसीटीवी लगवाए गए हैं। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर लाइट और कुछ स्थानों पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। एसपी ने कहा कि लगभग सभी एजेंसियां निर्देशों का पालन कर रही हैं। उक्त जानकारी मंगलवार को शाम 4 बजे मिली