सदर: SRN के सर्जन पर निजी अस्पताल में गलत इलाज का आरोप, सिपाही के बुजुर्ग पिता की मौत के बाद दर्ज हुआ केस
Sadar, Allahabad | Sep 26, 2026
प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली और हर्निया का ऑपरेशन कराने के बाद सिपाही के बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि एसआरएन अस्पताल के सर्जन डॉ. राहुल सिंह ने प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन किया। लापरवाही व गलत इलाज के कारण पिता की जान चली गई। उसने जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर सर्जन पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज कराया है।