पूरनपुर: 21 साल पुरानी रंजिश में हत्या, दो सगे भाइयों ने चाचा को बांके से काटा
पूरनपुर/पीलीभीत। बिलहरी गांव में मंगलवार सुबह 21 साल पुरानी रंजिश में एक किसान की बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वेदराम (48) के रूप में हुई। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है, जबकि उनका चाचा फरार बताया जा रहा है।बताया गया कि वर्ष 2005 में घूरे के विवाद को लेकर वेदराम का नंदराम से विवाद हुआ था