मुरैना नगर: मुरैना जैन मंदिर चोरी: 17 दिन बाद 100 CCTV से आगरा से शातिर चोर पकड़ा, 1.5 किलो चांदी का छत्र-कटर जब्त
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में 3 अगस्त को हुई 1.5 किलो चांदी के छत्र की चोरी का पुलिस ने 17 दिन बाद खुलासा किया। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आगरा के अछनेरा निवासी शैलेष वर्मा को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर 2.50 लाख रुपये कीमत का चांदी का छत्र और लोहे का कटर बरामद किया गया। आरोपी पर आगरा में कई मामले दर्ज हैं।