रावतसर: रामपुरा मटोरिया में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, पीड़ित के भाई ने रावतसर थाने में की शिकायत
घर में सो रहे युवक पर अज्ञात जनो द्वारा हमले का मामला सामने आया है। मंगलवार को अर्जुन सोनी निवासी रामपुरा मटोरिया ने रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। अज्ञात जनों पर बीती रात्रि को घर में सो रहे उसके भाई मुकेश सोनी निवासी रामपूरा मटोरियां पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने अज्ञात जनों पर मामला दर्ज पर जांच शुरू की है।