अशोक नगर: महिदपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
अशोकनगर जिले के महिदपुर गांव के पास दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सांदोह गांव निवासी अभि कुमार पुत्र जगन्नाथ जाटव 30 वर्ष शुक्रवार की शाम 5:00 बजे नईसरायं से किराने का सामान लेकर अपने घर जा रहा था।