चम्बा: शहर के इरावती होटल में रविवार को अनुसूचित जाति समाज वर्ग ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को किया सम्मानित
Chamba, Chamba | May 12, 2024 अनुसूचित जाति समाज वर्ग की ओर से रविवार को राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति समाज वर्ग के लोगों ने अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कॉर्पोरेशन के पूर्व वाइस चेयरमैन जय सिंह की अगुवाई में होटल इरावती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन को चंबा थाल प्रदान किया गया ।