दून पब्लिक स्कूल में 19वीं दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन
दून पब्लिक स्कूल, लाडवा में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल के चेयरमैन के.के. गर्ग एवं चेयरपर्सन सुधा गर्ग ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं खेल निरीक्षक सतविंदर सिंह को बधाई दी तथा उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के कोषाध्यक्ष श्री संजीव गर्ग तथा श्रीमती शालिनी गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में, सेक्रेटरी ईश्वर प्रकाश सिंगला, डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा, प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा, उपप्राचार्या कुसुम मित्तल तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी खेल खेल निरीक्षक सतविंदर सिंह की निगरानी में करवाए गए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेलों में भाग लेना और पूरी मेहनत करना सबसे महत्वपूर्ण है।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के लिए लगभग 30 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बिस्कुट रेस, जिग-जैग रेस, बॉल कलेक्टिंग रेस, कंगारू रेस, शेप्स कलेक्टिंग रेस, फ्रॉग रेस, बैलून ब्लास्टिंग रेस, साइड रनिंग रेस, बनाना रेस, बैक रनिंग रेस, थ्रेड एंड नीडल रेस, स्पून एंड लेमन रेस, सैक रेस तथा स्किपिंग रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं सीनियर विद्यार्थियों ने 100 एवं 200 मीटर रेस, लंबी कूद, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, रिले रेस और जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। नर्सरी की बिस्कुट रेस में देवांश ने प्रथम, हैरी गर्ग ने द्वितीय तथा कृशव सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉल कलेक्टिंग रेस में वृति रानी प्रथम, देवांश सैनी द्वितीय तथा माहिका तृतीय रही।प्रेप-ए की कोन जंप रेस में विधि प्रथम, युग राणा द्वितीय तथा अरमान तृतीय रहे। रिंग जंप रेस में प्रभनूर कौर प्रथम, हीनया द्वितीय तथा अनाया तृतीय रही। प्रेप-बी की थिंग्स कलेक्शन रेस में अविश प्रथम, अनंत द्वितीय तथा तरनजोत तृतीय रहे। शेप्स कलेक्टिंग रेस में दवनीत कौर प्रथम, रियांशी सैनी द्वितीय तथा संयुक्ता शर्मा तृतीय रही।
कक्षा पहली की फ्रॉग रेस में उनव प्रथम, मनकीरत द्वितीय तथा निश्मित तृतीय रहे। बैलून ब्लास्टिंग रेस में प्रीषा प्रथम, आरना द्वितीय तथा मीनल तृतीय रही। कक्षा दूसरी की साइड रनिंग रेस में निर्माण प्रथम, मोनित द्वितीय तथा दीपेश तृतीय रहे। बनाना रेस में उर्विका प्रथम, रवि आरवि द्वितीय तथा जैस्विन तृतीय रहे।कक्षा तीसरी की बैक रनिंग रेस में युवराज प्रथम, यश द्वितीय तथा मोक्षित तृतीय रहे। थ्रेड एंड नीडल रेस में हिरल प्रथम, इंदु द्वितीय तथा रवनीत तृतीय रही। कक्षा चौथी की थ्री लेग रेस में मनप्रीत और दिव्यांश की जोड़ी प्रथम, आरव और कुनाल की जोड़ी द्वितीय तथा कैवि और वैभव की जोड़ी तृतीय रही। स्पून एंड लेमन रेस में शिफा प्रथम, दिशु द्वितीय तथा अर्शिया तृतीय रही।कक्षा पांचवीं की सैक रेस में पूरब प्रथम, तेजस द्वितीय तथा परम तृतीय रहे। स्किपिंग रेस में काव्या प्रथम, हरगुन द्वितीय तथा अंशुमन तृतीय रहे।सीनियर वर्ग में कक्षा छठी और सातवीं की 100 मीटर रेस में लड़कों के वर्ग में अंशुमन प्रथम, दीपांशु द्वितीय तथा यशमीत गुर्जर तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में अशरीत प्रथम, जैनिश द्वितीय तथा रोज़ल तृतीय रही। लंबी कूद में लड़कों के वर्ग में ऋषभ प्रथम, विहान द्वितीय तथा अंशुमन तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में जैनिश प्रथम, आशरीत द्वितीय तथा कृषिका तृतीय रही।कक्षा आठवीं और नौवीं की लंबी कूद में लड़कों के वर्ग में सचिन प्रथम, रित्विक द्वितीय तथा चिराग तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में एहम प्रथम, परवनी द्वितीय तथा यामिका तृतीय रही। 200 मीटर रेस में लड़कों के वर्ग में चिराग प्रथम, सचिन द्वितीय तथा रित्विक तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में परिधि प्रथम, युविका द्वितीय तथा परवनी तृतीय रही।कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं की 200 मीटर रेस में लड़कों के वर्ग में हरमन प्रथम, तेजस द्वितीय तथा देवांक तृतीय रहे। कक्षा छठी और सातवीं की शॉट पुट प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में विशाल प्रथम, विहान द्वितीय तथा ऋषभ तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में जैनिश प्रथम, यशवी द्वितीय तथा आशरीत तृतीय रही।कक्षा आठवीं और नौवीं की शॉट पुट प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में हरमंदीप प्रथम, सचिन द्वितीय तथा वीरेन तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में एहम प्रथम, परवनी द्वितीय तथा परिधि तृतीय रही। कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं की शॉट पुट प्रतियोगिता में पर्व प्रथम, हरमन द्वितीय तथा तेजस तृतीय रहे। कक्षा ग्यारहवीं की लंबी कूद में शौर्य प्रथम, हरमन द्वितीय तथा जयवीर तृतीय रहे।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल के चेयरमैन के.के. गर्ग एवं चेयरपर्सन सुधा गर्ग ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चले इस खेल आयोजन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन खुशी और उत्साह के वातावरण में हुआ।