मिर्ज़ापुर: सबरी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाले बाल अपचारी को आरपीएफ ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई
सबरी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाले बाल अपचारी को शनिवार की शाम आरपीएफ ने हिरासत में लेकर कार्रवाई की। सबरी रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर बालअचारी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद विधिक कार्रवाई की।