मिर्ज़ापुर: टटाही रोड निवासी पीड़ित ने दबंगों द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा करने पर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की टटाही रोड निवासी श्रीनाथ सोनी ने बताया कि मेरी इटवा में जमीन है जिस पर दबंग भू माफिया जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं इसके पहले एसपी के यहां आया था जिसमें कार्रवाई की गई थी लेकिन अब दबंग फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं कह रहे हैं तुम जीतना डीएम एसपी के यहां जाओगे उतना ही तुम्हें मारेंगे और अब तुम्हारी जान मार देंगे।