मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के कुरकुटिया गांव की पीड़िता ने दबंग द्वारा जमीन कब्जा करने पर जिला कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि पीड़िता ने बताया कि मैं इसके पहले भी डीएम से गुहार लगाने आई थी जिसमें डीएम ने खुद मौके पर पहुंचकर जमीन की नापी करा कर मेरी जमीन मुझे दिलाई। लेकिन अब दबंग डीएम की बात न मानकर मेरी जमीन को जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। वह लोग थाने में पैसा देकर कब्जा कर रहे हैं मैं डीएम से गुहार लगाने आई हूं मेरे साथ इंसाफ किया जाए दबंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।