मिर्ज़ापुर: जिगना थाने के ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक तीन दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान, ट्रक चालक घायल
गोनोरा निवासी राजेश केसरी ने बताया कि घर से 500 मी पश्चिम ओवर ब्रिज के पास मिष्ठान की दुकान खोल रखा है उसी से लगे इसी गांव के गुलाब सोनकर की फल की दुकान है जबकि पूरब तरफ चेहरा गांव निवासी रमाशंकर तिवारी की दुकान है प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रेलर ट्रक सड़क की नाली तोड़ते हुए दुकानों में घुस गई जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है वही ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ