बक्सर: उत्पाद विभाग ने तोड़ी तस्करों की कमर, एक सप्ताह में 22 लाख की शराब जब्त, जनवरी से अब तक पौने पांच करोड़ की शराब बरामद
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब कारोबारी और शराबियों पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग की टीम भी बेहद सतर्कता के साथ वीर कुंवर सिंह सेतु समेत तमाम चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही है. इस क्रम में एक सप्ताह में लगभग 22 लाख की शराब के साथ तीन वाहन व चालक पकड़े गए हैं.