बक्सर: गंगा दशहरा के अवसर पर पुलिस की चौकसी आई काम, जाम की समस्या से मिली राहत
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 गंगा दशहरा के अवसर पर पिछली गलतियों से सीख लेकर ट्रैफिक पुलिस की जगह जगह पर तैनाती होने से श्रद्धालुओं को जाम के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बता दें कि पहले से हीं एसडीओ के निर्देश पर जाम की समस्या से निजात के लिए सभी प्रकार के बड़े वाहन शहर के बाहर ही पार्क किया गया था। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस भी जगह-जगह मुस्तैद रही।