बैराड़: बैराड़ पुलिस ने 150 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब व उत्पादन उपकरण जब्त किए, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा सहित पुलिस टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दबिश देकर 150 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकरी मंगलवार शाम 6 बजे बैराड़ थाने से प्रेस नोट के माध्यम से प्राप्त हुई है।