गुना नगर: जिला अभिभाषक संघ का चुनाव 25 मार्च को, अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में
गुना जिला न्यायालय में 25 मार्च को जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए मतदान होगा। 24 मार्च को न्यायालय में अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदों के 28 प्रत्याशी वकीलों से संपर्क कर वोट मांगते नजर आए। सहायक चुनाव अधिकारी शरद पाराशर ने बताया, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 26 मार्च को पदाधिकारी और 27 मार्च को सीनियर जूनियर कार्यकारिणी की मतगणना होगी।