गुना नगर: शासकीय पीजी कॉलेज में युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर रखे विचार
गुना पीजी कॉलेज में 24 मार्च को युवा संसद का आयोजन हुआ। गुना अशोकनगर राजगढ़ जिले के 18 से 25 साल के 104 युवा शामिल हुए। युवाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव, विकसित भारत के बढ़ते कदम विषय पर विचार रखे। 45 संख्या में छात्रों के दो बैच बनाए गए। जिला स्तरीय युवा संसद से चयनित 10 युवा राज्य स्तरीय और राज्य स्तरीय से चयनित तीन युवा राष्ट्रीय युवा संसद में शामिल होंगे।