राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में भिवानी में भाजपा का कैंडल मार्च
वंदे मातरम् के अपमान पर देश से माफी मांगे कांग्रेस : साांसद धर्मबीर सिंह
कांग्रेस ने हमेशा देश की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया : विरेंद्र कौशिक
भिवानी, 17 अगस्त : भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा और आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अनादर किया गया है, जो पार्टी की उस मानसिकता को उजागर करता है जो देश के राष्ट्रीय सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को राजनीतिक चश्मे से देखती है। सांसद ने कहा कि इस घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजपा जिला भिवानी की ओर से एक तीव्र प्रतिवाद दर्ज कराते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में यह मार्च पंडित नेकी राम पुस्तकालय से शुरू होकर नेहरू पार्क तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष लगाए और राष्ट्रगीत की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
सांसद धर्मबीर चौधरी ने कहा कि जिस वंदे मातरम् के उद्घोष ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं और असंख्य क्रांतिकारियों को देश के लिए बलिदान देने को प्रेरित किया था, उसका अपमान भारतवासी कभी सहन नहीं करेंगे। यह राष्ट्रगीत किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। यदि उन्हें वंदे मातरम् के सम्मान पर भी आपत्ति है, तो वे अपनी इस संकीर्ण मानसिकता को जनता के सामने स्पष्ट करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बलिदानियों के संघर्ष की पहचान बने राष्ट्रगीत का अपमान भाजपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी मुकेश गौड़ ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश के स्वाभिमान पर सीधा प्रहार बताया और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, केके ग्रोवर, शालू अरोड़ा, रविंद्र बापोड़ा, राजेश सांकरोडिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक बिड़लान, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुन्दरपाल, जिला सचिव नरेंद्र तालू, एससी मोर्चा महामंत्री सुरेंद्र लांग्यान, नवीता तंवर, सुनील धारेडू, धनराज यादव, शिवराज बागड़ी, रोहताश चौहान, बबीता तंवर, सज्जन कौर, सुनीता, शकुंतला प्रधान, पवन परमार, अनिल सोलंकी, बलदेव शर्मा, बालकिशन शर्मा, अनिल अग्रवाल, मीनाक्षी महता, प्रवीण गुप्ता, अशोक यादव, संदीप यादव, हर्षवर्धनमान, अभिषेक भारद्वाज, जयराज बिड़लान, दीपांशु शर्मा, मंगत राम, अनुज तंवर, अनीश ग्रोवर, ढिल्लू देवसरिया, सूर्यप्रताप, सुनील शास्त्री, बीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, योगी पंडित, रमेश सैनी, नरेश गर्ग, और पवन शेखावत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।