शेखपुरा: पे टू पे सोशल फाउंडेशन द्वारा मानियडा गांव में नव विवाहिता को दिया गया 11 हजार रूपए का चेक व अन्य सामग्री
पे टू पे सोशल फाउंडेशन के द्वारा शेखपुरा जिले के कैथमा पंचायत के माणियांडा गांव में नव विवाहिता को सहायता के रूप में 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही फाउंडेशन के सदस्यों ने सादी में इस्तेमाल होने वाले कई सामग्रियों का वितरण किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा रजिस्ट्रेशन के बाद मिलती है सहायता राशि।