शेखपुरा: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में झेमा गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार
क्षेमा गांव से पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक की पहचान अनिल सिंह का पुत्र विकास कुमार के रूप में किया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के द्वारा बताया गया कि क्षेमा गांव में डांस प्रोग्राम के दौरान डांसर के साथ छेड़खानी किया जा रहा था,सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों के द्वारा हमला किया गया था।