शेखपुरा: जिले के दो अलग-अलग स्थानों से उत्पाद विभाग की टीम ने दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
दो अलग-अलग स्थानों से उत्पाद विभाग की टीम ने दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। करोबारी की पहचान फरपर गांव निवासी सीताराम यादव एवं करकी गांव निवासी श्री मांझी के पुत्र मिथुन मांझी के रूप में किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया जिसे जेल भेजा जाएगा।