शेखपुरा: भदौस गांव में मुंडन करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ किया मारपीट, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
भदौस गांव में मुंडन करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल महिला संजय कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई। गांव में मुंडन कार्यक्रम रहने पर मुंडन करने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें मंटून ठाकुर एवं उसके पुत्र सौरव कुमार के द्वारा मारपीट किया गया।