शेखपुरा: सिविल सर्जन सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व अन्य कर्मियों को दिया गया भव्य ऐप का प्रशिक्षण
सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में शनिवार के दिन जिले के तमाम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व कुछ अन्य कर्मियों को भव्य ऐप का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत ऐप को डेवलप किया गया है। सॉफ्टवेयर भव्य ऐप का प्रशिक्षण राज स्वास्थ्य समिति से पहुंचे ट्रेनिंग मैनेजर धर्मेश सिन्हा, ट्रेनर नितिन और मनीष कुमार ने दिया है।