शेखपुरा: चेवाड़ा थाना के कुछ दूरी पर स्थित प्रखंड कौशल विकास केंद्र में चोरों ने किया चोरी, 10 लैपटॉप लेकर हुआ फरार
चेवाड़ा नगर पंचायत में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो सप्ताह में नगर पंचायत क्षेत्र में आधा दर्शन चोरी का घटना का अंजाम चोरों ने दे दिया है। लेकिन प्रशासन का हाथ खाली है। चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया कि चेवाड़ा थाना के 300 मीटर दूरी पर स्थित प्रखंड कौशल विकास केंद्र में 10 लैपटॉप को चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया।