महुआपुर मिश्रा बस्ती में चोरों का आतंक! एक महीने में चौथी चोरी से दहशत में ग्रामीण।
भदोही | महुआपुर मिश्रा बस्ती
भदोही जनपद के महुआपुर मिश्रा बस्ती में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने एक बार फिर एक घर को निशाना बनाया। इस बार भारतीय किसान संघ, भदोही के युवा जिला प्रमुख राज मिश्रा के चाचा के घर का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
#BharatKrantiNews #BhadohiNews #MahuaPur #Suriyawan #BreakingNews #CrimeNews #TheftCase #BhadohiPolice #UPPolice #RSSBhadohi #महुआपुर #भदोही #चोरीकीवारदात #पुलिसप्रशासन