लक्ष्मीपुर: झाझा में मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
झाझा के न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने वाले हेलीपैड के समीप 11:30 बजे बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्हें देखने के लिए लक्ष्मीपुर, बरहट समेत विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे।