साहेबगंज: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 3 मार्च को जनविश्वास रैली के लिए राजद नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी के उद्देश्य से प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार व वरीय राजद नेता पृथ्वीनाथ राय के नेतृत्व में प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रखंड की गुलाब पट्टी, बसंतपुर चैनपुर, सरैया, गौड़ा, पकड़ी बसारत सहित आधा दर्जन पंचायतों में जन संपर्क अभियान चलाया गया।