साहेबगंज: साहेबगंज प्रखंड सभागार में BDO की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड व जन आरोग्य कार्ड बनाने को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
साहेबगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड सभागार में आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य कार्ड बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी डीलर शामिल हुए। बैठक में BDO अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि 2 मार्च से सभी पंचायतों में जनप्रणाली की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य कार्ड बनाया जाएगा।