साहेबगंज: साहेबगंज प्रखंड के गुलाबपट्टी परसौनी र्वार्ड नंबर 01 में आग लगने से चार घर जले।
साहेबगंज नगर परिषद के वार्ड नं 1 गुलाबपट्टी में शुक्रवार दोपहर आग लगने से चार घर जल कर राख हो गई। गृहस्वामी प्रमोद दास, दिनेश दास, लालबाबू दास ने बताया कि घर में खाना बनाकर आग चुल्हा में ही छोड़ दिया गया था और हम सभी खेत में काम करने गए थे। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना थाने को दी गई। दमकल गाड़ी के पहुंचने पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।