साहेबगंज: साहेबगंज प्रखंड के धारोपाली में 9 दिवसीय भागवत कथा एवं महायज्ञ को लेकर निकाली गई जल यात्रा
साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के धारोपाली में नौ दिवसीय भागवत कथा एवं महायज्ञ का शुभारंभ जल यात्रा निकाल कर किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली जल यात्रा में कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वैद्यनाथपुर पहुंची और जल भरकर श्रद्धालु वापस लौट गए। भागवत कथा 1 मार्च से लेकर 9 मार्च तक चलेगी।