साहेबगंज: साहेबगंज नगर परिषद के इंद्रदेव चौक स्थित कब्रिस्तान में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ।
साहेबगंज नगर परिषद के इंद्रदेव चौक स्थित कब्रिस्तान में गुरूवार की शाम में कचरे में ढेर में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर साहेबगंज थाना दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय चंदन कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा धुम्रपान कर उसके अवशेष को खुले में फेंक दिया जाता है जिससे आग लग जाती है।