सिवनी: विधायक दिनेश राय ने कॉलेज खेल मैदान विकास कार्यों का लोकार्पण किया, छात्रों को मिला नया परिसर
Seoni, Seoni | Nov 11, 2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में आज खेल मैदान विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विधायक निधि एवं जनभागीदारी निधि से निर्मित दर्शक दीर्घा में टीन शेड, रिटेनिंग वॉल तथा कांक्रीट रोड निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।