सामरी कुसमी: चलित थाना के माध्यम से कानून और पटेल जी के आदर्शों की जानकारी दी गई
कुसमी सामरी मंगलवार जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना लगाकर लोगों को सरदार पटेल के प्रेरणादायक जीवन, राष्ट्र की एकता में उनके योगदान तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।