सिराथू: परास में बच्चों के झगड़े में महिला से हुई मारपीट, केस दर्ज होने पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव के रहने वाले पीड़ित ने सोमवार को उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि जनवरी माह में परास गांव में बच्चों के मामले को लेकर पीड़ित की पत्नी को पट्टीदारों ने मारा पीटा था जिसकी शिकायत थाने में हुई तो केस दर्ज हो गया लेकिन विपक्षीयों पर कार्रवाई नहीं हुई।धमकी मिलने पर शिकायत की है।