सिराथू: सिराथू रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे लाइन किनारे पाई गई लाश की हुई शिनाख्त, मृतका का नाम उर्मिला, पइंसा इलाके की बताई जा रही
शनिवार की रात सिराथू रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे लाइन किनारे एक महिला की लास्ट पाई गई थी।पुलिस द्वारा शिनाख्त नहीं किए जाने पर सोशल मीडिया का सहारा लिया गया था और प्रचार प्रचार के जरिए पहचान की जा रही थी।सोमवार को पुलिस ने बताया है कि मृतक महिला की पहचान कर ली गई है। पइंसा इलाके के चिंतामणि की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में मृतका की पहचान हुई है।