शाजापुर: डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाला अखाड़ा, युवाओं ने दिखाए करतब
डोल ग्यारस के मौके पर शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अखाड़ा निकाला गया। ब्रह्म शक्ति शस्त्र कला मंडल के बैनर तले यह अखाड़ा निकाला गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के युवाओं ने एक से बढ़कर एक अखाड़े के करतब दिखाए। जिसमें तलवारबाजी, लाठी बाजी के साथ ही अन्य करतब शामिल रहे। यह अखाड़ा शाजापुर के हरायपुरा स्थित धर्मशाला से प्रारंभ हुआ।