शाजापुर: लक्ष्मी नगर की वृद्ध महिलाओं ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वृद्धा पेंशन 1 हजार रुपए करने की मांग की
शाजापुर लक्ष्मी नगर की वृद्ध महिलाओं ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वृद्धा पेंशन एक हजार रुपए करने की मांग की। महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध महिलाओं को ₹600 पेंशन मिल रही है। महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए वृद्धा पेंशन की राशि 1 हजार रुपए करवाने की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।