शाजापुर: एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पर भजन संध्या का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
शाजापुर में एबी रोड पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या कप्तान जन सेवा मंच द्वारा आयोजित की गई। जिसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कप्तान जन सेवा मंच के नरेश कप्तान ने बताया कि मां राजराजेश्वरी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के श्याम प्रेमियों ने भागीदारी की।