शाजापुर: हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कवियों ने किया काव्य पाठ
हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि के रूप में सोयतकला से राजेश अजनबी,राजगढ़ जिले से मनोहर मस्ताना,सीहोर से राजकुमार अकेला,बेरछा से सुभाष परमार हास्य कवि, वरिष्ठ कवित्री श्रीमती संतोष शर्मा,मातृभाषा प्रचारक संजय बोराडे व शिक्षिका श्रीमती ज्योति धाकड़ नें काव्यपाठ किया आभार संतोष मतवाला ने माना।