शाजापुर: जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की हुई मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा, लापरवाही के आरोप
शाजापुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि हमने ऑपरेशन से डिलीवरी के लिए भी सहमति देती थी तब भी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन नहीं किया गया। डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गई।