शाजापुर: जिला न्यायालय मे आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत 17 वर्ष पुराने मामले का हुआ निराकरण, 15 खण्डपीठों ने कई प्रकरणों को सुलझायां
नेशनल लोक अदालत में 17-18 वर्ष से लंबित चैक बाउन्स के कुल 07 प्रकरणों में राजीनामा कराया गया, वही 2021 से अलग रह रहे पति-पत्नी नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कर फिर से एक साथ रहने को तैयार हुए। राजीनामा के दौरान खण्डपीठ क्रमांक 01 के पीठासीन अधिकारी प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर ने राजीनामा स्वरूप पौधा भेंट किया। दोनों पति-पतनी ने एक-दूसरे को माला पहनाई।