भरतकूप के प्राचीन मंदिर के गर्भ गृह से बीते गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने भगवान के 8 चांदी के कीमती मुकुट चोरी कर लिया है। वही मंदिर के पुजारियों ने आज शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे भरतकूप पुलिस को घटना की जानकारी दी है। वहीं जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।