सलाखों के पीछे भाई, राखी बांधने पहुंचीं बहनें… भावुक कर गया रक्षा बंधन का ये मिलन
मुरैना सब जेल में रक्षा बंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों से मिलने पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। दोपहर 12 बजे तक करीब 400 बहनें भाइयों से मुलाकात कर चुकी थीं। जेल में प्रवेश से पहले थ्री-लेयर चेकिंग की गई। राखी बांधने के बाद कई भाई भावुक होकर बहनों के पैर छूते नजर आए। जेल प्रबंधन की ओर से कैदियों के लिए पूड़ी, सब्जी और मिठाई का विशेष भोजन भी कराया गया। जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई है।
#morena #मुरैना #जेल #बंदी #भाई #बहन #राखी