अररिया: रामपुर मोहनपुर गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष से चार लोग घायल
Araria, Araria | Aug 20, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायलों में शहजादी, नाजरीन, जरीना व हसरत शामिल है।