गाज़ीपुर: नवरात्र पर गाजीपुर में सुरक्षा का सख्त पहरा, डीएम-एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च
गाजीपुर में शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजीपुर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नंदगंज क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रूट मार्च शादियाबाद मोड़ से शुरू होकर मुख्य बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थलों और पूजा पंडालों के रास्ते.